किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भागलपुर की बेटी का परचम

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नोएडा में आयोजित सीआइइएसई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भागलपुर की बेटी अंजलि ने परचम लहराया है। अंडर-19 में बिहार-झारखंड जोन की टीम उपविजेता रही। इस टीम में माउंट असीसी की छात्रा अंजलि भी शामिल हुई थी। कोच जयंत कुमार ने बताया कि अलग-अलग आयु वर्ग में भागलपुर से 06 खिलाड़ी नोयडा गए थे। इसमें सभी का प्रदर्शन बेहतर रहा, हालांकि अंजली की टीम उपविजेता रही। उसे रजत पदक मिला है। आपको मालूम हो कि अंजली के पिता संजय कुमार यादव किशनगंज के सदर थाना में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button