किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दो भाइयों के झगड़े में छोटे भाई ने खाया जहर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पोठिया प्रखण्ड के खरखरी निवासी दो भाइयों की आपसी झगड़े में छोटे भाई ने जहर खा लिया। छोटे भाई द्वार बाइक लेकर जाने के बाद फोन नहीं उठाने पर बड़े भाई ने छोटे भाई से मारपीट किया जिसके बाद छोटे भाई ने आक्रोशित होकर जहर खा लिया। जिसके बाद युवक मुजाहिद आलम को सदर अस्पताल लाया गया। युवक के द्वारा पेड़ पौधों एवं खेतों में डाले जाने वाला कीटनाशक पदार्थ को खा लिया था जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक का इलाज जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button