बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि।…..

बिहार में चल रहा है मदारी का खेल, नीतीश बने उस्ताद तो, ललन है जमूरा- मनोज शर्मा
महागठबंधन की प्रस्तुति नाटक – मदारी क्षेत्र – बिहार
भूमिका उस्ताद – नीतीश कुमार जमूरा – ललन सिंह
निदेशक – लालू यादव दर्शक – भारत की जनता
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार में मदारी का नाटक चल रहा है। जिसमे उस्ताद की भूमिका में नीतीश कुमार हैं और जमूरा की भूमिका में ललन सिंह हैं। दोनों मिलकर इस नाटक में बिहार का माखौल उड़ाते हैं। ऐसा ही नाटक 90 के दशक लालू यादव दिखाते थे अब उनका सेकंड वर्जन नीतीश कुमार और ललन सिंह ने शुरू किया है। अब लालू यादव इस नाटक के डायरेक्टर बन गए हैं। ललन सिंह ऐसे जमूरा है जो राजद की रस्सी पर चल रहे हैं लेकिन, वो कभी भी छोर पर नही पहुचने वाले है, ललन सिंह गिरेंगे तो आग में ही।
ललन सिंह जमूरा की तरह अनाप शनाप बोलते हैं। जबकि इनके बोलने का कोई नोटिस नही लेता है। इन्होंने अपनी छवि को एक छुटभैय्या नेता वाला बना ली है। भाजपा की कृपा से सांसद बने ललन सिंह में अब गैरत नही रही है। नही तो, 2014 में ये कितने पानी मे थे ये सबको पता है। बेगैरत होकर सुविधा का लाभ उठाते है फिर गाली-गलौज भी करते हैं।
ललन सिंह के ऊपर पर जगवा की भूमिका भी खुब जमेगी। जगवा श्राद्ध में जाकर जिस तरह से नौटंकी करता है। वैसी ही नौटंकी ललन सिंह कर रहे हैं। भरपेट खा कर गला पकड़ लेते हैं कि मेरा गला कोई दबा रहा है। ललन सिंह का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे दिया गया बयान पूरी तरह विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है। ये बयान बताता है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह सबकुछ हार चुके है। अब उन्हें कोई नही पूछ रहा है तो, अनाप शनाप बोल रहे है।
ललन सिंह से कुछ सवाल है यदि हिम्मत है जबाब दें –
आपने राबड़ी देवी के ऊपर क्यों केस किया था ?
आपने लालू यादव को जेल क्यों भेजा था?
क्या ये सच नही कि आपने कहा था कि नीतीश कुमार के पेट मे दांत है?
किसान महासभा में आपने नीतीश कुमार को बर्बाद करने की कसम नही खायी थी?
क्या अब नीतीश कुमार को बर्बाद करने काम नही कर रहे है?
रही बात नीतीश कुमार की तो, उन्हें अब बीजेपी में कौन बुला रहा है। अब उनकी इंट्री बंद हो चुकी है। अब तो वो घर के रहे ना घाट के। इससे बड़ा झूठ क्या होगा कि जिसने लालू यादव को जेल भेजवाया हो, वो अब लालू यादव को क्लीनचिट दे रहा है। ये बिहार की जनता देख रही है कि किस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। नीतीश जी, अटल जी और आडवाणी जी को आपने नही बनाया, आपको उन्होंने बनाया है और आप जैसे लोग ही पलटी मार कर जनता की आंख में धूल झोंकते है।