किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कांग्रेस सांसद को युवाओं ने दिखाया काला झंडा जताया विरोध।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बुधवार को किशनगंज कांग्रेस सांसद को युवाओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। मामला किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत का है। जहाँ क्षेत्र दौरे के दौरान किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद भाटाबारी होते हुए कई पंचायतों का दौरा कर रहे थे। लेकिन सांसद को रास्ते मे ही युवाओं की नाराजगी और विरोध का सामना करना करना पड़ा। सांसद को युवाओं ने काला झंडा दिखा कर वापस होने पर मजबूर कर दिया। हालांकि नाराजगी का पूरा वजह क्या है। यह बात पूरी तरह खुलकर सामने नही आई है। लेकिन लोगों का मानना है कि सांसद चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते है। लेकिन जैसे ही चुनाव करीब आता है फिर लोगों के बीच आना जाना चालू कर देते है। इससे इलाके के लोगों के बीच काफी नाराजगी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button