District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया जिला निबंधन व परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा ज़िला निबन्धन एवं परामर्श केंद्र, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरसीसी कार्यालय में लगभग सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने डीआरसीसी कार्यालय का पूरा आंतरिक एवं बाह्य परिसर का भ्रमण किया गया। संधारित विभिन्न पंजियो का अवलोकन किया गया। साथ ही, काउंटर पर आवदेन प्राप्ति व्यवस्था को भी देखा गया। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया गया। कार्यालय के आंतरिक साफ सफाई और कार्यालय प्रबंधन पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया गया। डीआरसीसी, प्रबंधक श्री कुमार नितिन के द्वारा निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बारिश के दिनों में कार्यालय पानी से भर जाता है एवं जल जमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है। कार्यालय में हाल में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सोखता पर्याप्त नहीं है। डीएम ने डीआरसीसी के भवन में आवश्यक मरम्मतीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश DRCC के प्रबंधक को दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button