अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : लागातार चोरी की घटना से वाहन मालिको एवं क्षेत्र के लोगो में भय का माहौल।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरभिट्टा से घर के आगे से पिकअप वाहन की चोरी‌ हो गई।वाहन मालिक असद पिता शाकिर ने सात महीने पूर्व पिकअप वाहन खरीदी थी जिसकी कीमत वाहन मालिक के अनुसार नौ लाख साठ हजार रूपया बताया जा रहा है। पिकअप वाहन नं० BR 11 GE 2548 है। सूचना मिलते ही पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की पुछताछ करते हुए कार्रवाई में जुट गए। वाहन मालिक ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप चोरी की लिखित आवेदन थाने में दिया है। पौआखाली थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में ये सबसे बड़ी चोरी की घटना है। लागातार चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है और वाहन मालिको एवं क्षेत्र के लोगो में भय का माहौल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button