अपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सिलेंडर लीक होने से रसोई घर में लगी आग।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया के वार्ड नंबर 12 में तहज़ीब आलम पिता शेर मोहम्मद के रसोई घर में बुधवार चार बजे शाम को सिलेंडर पाइप लीक होने के कारण आग लग गई। आग की शुरुआत लकड़ी के नियामत खाना जलने से शुरू हुई और कुछ सामान तक पहुंची जिसमें बिस्तर सहित कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग बढ़ता देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाया और आग पर काबू पा लिया। घरवालों और ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण कोई जान माल की हानि नहीं हुई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button