District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर बरती जा रही है सतर्कता।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा को लेकर एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही है। सुरक्षा को लेकर एसपी मेगनु ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने जाने का निर्देश दिया है। एहतियातन नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्ष एसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्रों में लगातार गस्त लगा रहे हैं औऱ निगरानी बरती जा रही है। वहीं बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिग बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस में सुरक्षा के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष को विशेष निर्देश दिया गया है। सभी अपने अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिग अभियान चलाएंगे। किसी भी संदिग्ध की आशंका पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। सीमा क्षेत्र में हर आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा को लेकर होटलों की भी चेकिग की जाएगी। होटल संचालक को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि होटल में किसी भी संदिग्ध के ठहरने की आशंका पर तुरंत ही थाने को सूचना दें। वही शहर में भी वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से वाहनों की डिक्की की तलाशी के निर्देश दिये गए है। सभी थाना क्षेत्रों में प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग की जानी है। ताकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्व से ही सतर्कता बरती जा सके।मद्यनिषेध चेक पोस्टों पर भी चेकिग कड़ी कर दी गई है। सभी चेक पोस्टों में जांच की जानी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button