ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराज्यविचार

भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को कदापि नहीं भुलाया जा सकता – उपायुक्त

 

केवल सच – पलामू
मेदिनीनगर –  9 जून 2022 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति दिवस पर स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिले के उपायुक्त शशिरंजन, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, एनडीसी शैलेश कुमार सिंह और जिला सूचना जन संपर्क से आनंद कुमार मौजूद थे। मौके पर जिले के उपायुक्त श्री शशिरंजन ने कहा की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि आज पूरा झारखंड मना रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान के लिए भगवान बिरसा मुंडा को याद करते है।भगवान बिरसा मुंडा के बलिदानों को कदापि नही भूला जा सकता । बिरसा मुंडा झारखंड राज्य से स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की थी। और अंग्रेजो से देश को आजाद कराने में योगदान दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!