किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उप मुख्यमंत्री का आगमन हुआ किशनगंज, रेलवे स्टेशन पर विधान पार्षद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का आगमन कोलकाता से किशनगंज आना हुआ। उनके स्वागत हेतू एमजीएम के निदेशक सह बिहार विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, भाजपा  जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के अलावे दर्जनों पदाधिकारियों ने पुष्प भेटकर स्वागत किया। किशनगंज आने के क्रम में बिहार विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को उपमुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंट कर बिहार में सबसे अधिक मतो से विधान परिषद चुनाव जीतने का शुभकामनाएं दी। इसी उपलक्ष में किशनगंज शहरी क्षेत्र में कारगिल पार्क से राम जानकी पुल (प्रेम पुल) तक जाने वाली सड़क के लिए एक करोड़ की राशि आवंटित करने की बात कही।विधान परिषद के चुनाव भारी मतों पर जीतने पर माननीय डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के स्वागत में यह सौगात उपहार स्वरूप दिया गया जिसके लिए वहां मौजूद सुशांत गोप, कुमार विशाल, पंकज कुमार, सुधीर दास, मनोज हांसदा, वार्ड पार्षदों ने दोनों राजनेताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। स्टेशन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के ज्योति कुमार सोनू, जय किशन प्रसाद, मनीष सिंहा, अरविंद मंडल, मयंक सिंह, हरि किशोर जी, कमलेश शर्मा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button