District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे CCTV कैमरा को कैलटेक्स चौक में असामाजिक तत्वो ने किया क्षतिग्रस्त।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आपराधिक घटनाओं पर रोक एवं आम लोगो को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा 100 सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार कैलटेक्स चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा को किसी असामाजिक तत्वो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। आपको मालूम हो कि जो सीसीटीवी लगाए गए है इसकी मोनिटरिंग एसपी कार्यालय से की जाऐगी। इसके लिए पुलिस अधिकारी व कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। ये पुलिसकर्मी कम्प्यूटर और सीसीटीवी ऑपरेट करने में पूरी तरह से दक्ष रहेंगे। इन्हें प्रशिक्षित कर दक्ष बनाया जाऐगा। ये कर्मी पूरे शहर में घटित हो रही गतिविधियों पर तीसरी आंख की मदद से नजर बनाए रखेंगे। एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों के साथ साथ बैंकों के इर्द गिर्द और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को पूर्व में कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसपर स्वीकृति मिलते ही कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांधी चौक, पश्चिम पाली, डेमार्केट, सुभाष पल्ली, फल चौक, कैलटेक्स चौक, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर कैमरा लगाया जा रहा है। आपको मालूम हो कैलटेक्स चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा को असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया, जिसकी जानकारी सोमवार को नप कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई। उन्होंने कहा कि अभी एजेन्सी द्वारा कार्य चल रहा है ये सीसीटीवी लगाना चैलेंज है इस संबंध में थाने को सूचना दी जा रही है। वही इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि सूचना मिली है की किसी असामाजिक व  शरारती तत्वों के द्वारा कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है कड़ी निगरानी रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!