ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गडहनी -आरडीएम प्लस टू विद्यालय गडहनी मे कार्यक्रम आयोजित कर दिवगंत शिक्षकों को दी गई श्रद्धाञ्जली

गुड्डू कुमार सिंह -गडहनी। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ईकाई गडहनी के तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक स्वर्गीय प्रवीण कुमार सिन्हा एवं स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ राम के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर शिक्षक कमलेश कुमार राजेश कुमार महेश बैठा उपेन्द्र कुमार सिंह कामोद कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों ने स्वर्गीय सिंह व राम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनो कर्तव्य निष्ठावान संघर्षशील शिक्षक थे।शिक्षको के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले थे।आज उनकी कमी हमसबो को खलती है।इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाञ्जली दी गई। इस मौके पर शकुन्तला रमण दुष्यंत निर्भय कुमार विजय कुमार जंग बहादुर सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!