दरभंगा : मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की ओर से डा. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15वीं मीडिया कप 2022 का शुभारंभ..

दरभंगा/धर्मेन्द्र सिंह, मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की ओर से डा. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15वीं मीडिया कप 2022 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. पी . सिंह एवं कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मुश्ताक अहमद, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सत्येंद्र नारायण सिंह, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा एवं वित्त परामर्शी कैलाश राम सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थिति थे। शुभारंभ के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस पी सिंह ने बल्लेबाजी की तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि नाथ झा ने गेंदबाजी की। इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों ने ताली बजाकर दोनों कुलपतियों का उत्साहवर्धन किया।
मीडिया स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में 15वी मीडिया कप के प्रथम दिन का मैच दैनिक भास्कर और राष्ट्रीय सहारा अखबार के बीच में खेला गया। जिसमें राष्ट्रीय सहारा की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करते हुए, 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाया। वही जवाब में उतरी दैनिक भास्कर की टीम में बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 54 रन बनाया। इस प्रकार राष्ट्रीय सहारा 32 रनों से विजयी हुई। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सुजीत ठाकुर और नितिन कुमार रहे। तथा स्करोर के रूप में आलोक कुमार और गंगेश कुमार रहे।
वही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 15 वर्षों से मीडिया कप का आयोजन किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है और यह अपने आप में एक मानक को स्थापित करता है। वही उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही आज मैदान में हैं। यह देखना भी काफी रोचक है। खेल तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। खेल एक ऐसी विधा है जहां खेलने वाले और देखने वाले दोनों को भरपूर आनंद मिलता है।
वही कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि नाथ झा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्राचीन ग्रंथों में भी क्रीड़ा का उल्लेख मिलता है। मनुष्य ही नहीं, पशु-पक्षी भी क्रीड़ा करते है। वही उन्होंने की खेल से व्यायाम और मनोरंजन दोनों ही होता है। जो स्वस्थ मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए काफी आवश्यक है। वही कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में प्रमंडलीय मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि खबरों की भागदौड़ के बीच में मीडिया कर्मियों का अपने आपको खेल के माध्यम से फिट रखने का अद्भुत उदाहरण है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा की सराहना की तथा प्रत्येक प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए धन्यवाद ह दिया।
इस अवसर पर मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मुश्ताक अहमद, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा एवं वित्त परामर्शी कैलाश राम ने 15वे मीडिया कप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ीयो को शुभकामना दी।