ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कटिहार : मनिहारी गंगा नदी में ड्राइवर एवं खलासी के साथ नदी में गिरे थे 5 ट्रक, एवं 2 लोग अब तक लापता बीच नदी में आई खराबी।

जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन पत्थर लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर एवं खलासी भी इसमें सवार थे हादसे में जहाज के स्टाफ सहित 10 लोग की आशंका जताई जा रही है।

कटिहार/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के मनिहारी एवं झारखंड के साहिबगंज घाट के बीच गंगा नदी में स्टोर के ट्रकों से भरे जहाज का बैलेंस बिगड़ गया जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन पत्थर लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर एवं खलासी भी इसमें सवार थे हादसे में जहाज के स्टाफ सहित 10 लोग की आशंका जताई जा रही है। जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है 2 लोग अब भी लापता हैं जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था। कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे एक ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर नदी के बीच धार में गिर गया इसके साथ 4 ट्रक गिर गए बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा। 9 ट्रक जहाज पर पलट गए हैं जबकि, 5 ट्रक गंगा नदी के बीच धार में डूबे हुए हैं ट्रकों की तलाशी एवं लापता लोगों के लिए NDRF की टीम बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!