अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : भ्रष्टाचार की गंगोत्री में बह गई मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली- नली निश्चय योजना अंतर्गत बनाई गई पक्की नाला..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नंबर 11 बसीर नगर में मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली -नली निश्चय योजना अंतर्गत बनाई गई पक्की नाला भ्रष्टाचार की गंगोत्री में बह गई है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पक्की नाला निर्माण तकरीबन एक वर्ष पूर्व ही हुआ है और आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि नाला इतनी मजबूती के साथ बनाई गई है की मजबूती का मिसाल पेश करते हुए एक साल में ही ध्वस्त हो गई है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते है कि आखिर नाला निर्माण कार्य में कितनी अनियमितता संवेदक द्वारा बरती गई थी। ग्रामीणों ने नाम न लेने की शर्त पर यह भी बताया कि अगर पक्की नाला तकरीबन एक साल में ही ध्वस्त हो जाती है तो फिर भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाना तय है। मौके पर शिलान्यास बोर्ड के अनुसार कार्य का नाम-भवानी के घर से राजू हरिजन के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य वार्ड नंबर 11, वार्ड पार्षद चांदनी देवी की अध्यक्षता में, मुख्य पार्षद नगर पंचायत ठाकुरगंज प्रमोद कुमार चौधरी के कर कमलों द्वारा दिनांक 12.09.2020 को संपन्न हुआ। हैरानी की बात तो यह भी है कि कार्य शुरू होने या खत्म होने की जगह पर स्टीमेट बोर्ड नहीं मिला।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button