District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले भर में शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान को ले तैयारी पूरी, कोविड टीकाकरण महा-अभियान का आगाज, DM ने की अपील।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में कोविड-19 संक्रमण के तीसरे लहर के खिलाफ लड़ाई के लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम है। इस महामारी से लोगों को स्थाई निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संक्रमण की गति को बढ़ावा नहीं मिले, इस उद्देश्य से जिले में आज मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षार्थियों का टीकाकरण महा अभियान का आयोजन किया गया है। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में DM द्वारा कहा गया कि बिना टीकाकरण के किसी भी बच्चे को परीक्षा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। इसको देखते हुए ज्यादा से ज्यादा मैट्रिक के परीक्षार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए DM आदेश जारी करते हुए सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के मो मिन्हाजुद्दीन को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है साथ ही कहा कि इस कार्य में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रधानाध्यापक के साथ समीक्षा करके शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को महामारी से सुरक्षा प्रदान करने को ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों का भी कोविड जाँच सुनिश्चित की जाए। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया कि DM डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार एक साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के महाअभियान का आयोजन किया जाना है। इस महाभियान वैक्सीनेशन ड्राइव को पूर्णतः सफल बनाने के लिए जिला में 190 वैक्सीनेशन साइट का गठन किया गया है। प्रत्येक साइट पर 15+ के कम से कम 200 लोगों को कोरोना रोधी टीका दिया जाना है। जिसके लिए 250 एएनएम, 225 वेरिफायर तथा 78 पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। सीएस ने कहा कि ज्यादा मैट्रिक के परीक्षार्थियों का टीकाकरण को ध्यान में रखकर सत्रों के पुनर्मूल्यांकन किया गया है। वैसे इलाके जहां अब तक टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा है। वहां प्राथमिकता के आधार पर सत्र संचालित किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों सहित उच्च विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्रों में टीकाकारण कार्य किया जा रहा है। टीकाकरण के साथ पंचायत क्षेत्र के गांवों में वहां के किसी विद्यालय, भवन या अन्य सार्वजनिक भवनों में एकत्रित 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण के साथ-साथ संक्रमण से जागरूक भी किया जा रहा है। इसे लेकर सभी प्रखंडों में सघन जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। कहा जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहित शिक्षक, आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य को जागरूकता अभियान में शामिल किया गया है। DM डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलावासियों से अपील की है कि समाज को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। साथ ही अभिभावकों से भी अनुरोध है की वे अपने 15 वर्ष से ऊपर के सभी पारिवारिक सदश्यो का टीकाकरण अवश्य करवाए। एक अधूरा दो से टीकाकरण के पूर्ण होने का संदेश विभागीय अधिकारी व कर्मी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया और इससे समाज का और प्रशासन दोनों को ही लाभ होगा। साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है। DM डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि वैक्सीन ना सिर्फ पूर्णतः सुरक्षित है बल्कि, इस घातक महामारी से बचाव के लिए काफी प्रभावी है। यही नहीं, कोविड से बचाव के लिए सबसे बेहतर और कारगर उपाय भी है। इससे ना सिर्फ कोई एक व्यक्ति विशेष सुरक्षित होगा बल्कि, पूरा समुदाय सुरक्षित होगा। सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। सभी टीकाकरण केन्दों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन वाइल की व्यवस्था की गई है। वहीं, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। ताकि सभी लाभार्थी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें और अधिकाधिक युवाओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। DM ने सभी जिलेवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क का उपयोग करें। अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ इक्कठा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं अपना तथा अपने परिवार का ख्याल रखें। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिये जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। एक अधूरा दो से टीकाकरण के पूर्ण होने का संदेश विभागीय अधिकारी व कर्मी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास मंव जुटे हैं। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शतप्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर दूसरे डोज एवं प्रिकोसन डोज का टीकाकरण संपन्न कराया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button