ताजा खबर

बिहार बंद के आह्वान को मिले राजद के समर्थन का असर पटना सिटी के मंडियों और अशोक राजपथ पर भी रहा l

पटना सिटी 28 जनवरी,2022- RRB/NTPC द्वारा निर्गत परिणाम के उपरांत उग्र छात्र आंदोलन के क्रम में छात्रों द्वारा आज बिहार बंद के आह्वान को मिले राजद के समर्थन का असर पटना सिटी के मंडियों और अशोक राजपथ पर भी रहा l पटना साहिब राजद नेताओं एवं कार्यकरताओं ने कई स्थान पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया l बंद समर्थकों के एक बड़े समूह ने बौली -मोड़ के निकट अशोक राजपथ पर ढ़ोल एवं झंज़री के साथ भजन प्रस्तुत किया,जिसका बोल था, रघुपती राघव राजा राम -रेलमंत्री को सद्बुद्धि दे भगवान!इसे देखने व सुनने केलिए वहां लोगों की भीड़ जमा होगई lबंद समर्थकों का नेतृत्व बिहार प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव बलराम चौधरी और मो. जावेद कर रहे थे l बंदसमर्थकों के सड़क के बीच बैठ जाने से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा l बंद समर्थक रेल मंत्री इस्तीफा दो!छात्रों की मांगे पूरी करो!का नारा लगा रहे थेl बंद के समर्थन में निकले राजद नेताओं में बिहार प्रदेश युवा राजद महासचिव अजित सिंह कुशवाहा, पटना महा नगर प्रवक्ता साबिर अली, उपाध्यक्ष शाहीन अनवर,कांग्रेस नेता शारीफ अहमद रंगरेज़, शमीम अख्तर बब्लु जायसवाल,राजद वार्ड अध्यक्ष मो. पिंकू, मो. फ़िरोज़ अंसारी उर्फ़ ट्रिनंक्ल, मो. एजाज़ुद्दीन शानू, भूषण माली, कुंदन,पंकज कुमार,मो. साहिल,अख्तर अली, कौशल किशोर सहित महागठबंधन के दर्जनों नेता कार्यकर्त्ता अशोक राजपथ पर सक्रिय नज़र आये l भवदीय, बलराम चौधरी, पूर्व महासचिव,बिहार प्रदेश राजद l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button