ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शहर में मनमानी तरीके से वाहन लगाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सदर पुलिस के सहयोग से अभियान चला करेगी कार्रवाई, यातायात पुलिस इसकी तैयारी में जुटी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सड़क को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब सड़क पर यत्र-तत्र वाहन पार्किंग करने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। शहर में मनमानी तरीके से वाहन लगाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सदर पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। शहर में बेवजह लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस इसकी तैयारी में जुट गई है। बीच सड़क पर वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों से अब जुर्माना की राशि भी वसूल की जाएगी। दो दिन पूर्व भी शहर के नेमचंद रोड के पास सड़क के बीच खड़े दो वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। यातायात प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर शहर का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन किये जाने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर में मनमानी तरीके से वाहन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त कर जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक दिन अभियान चलाया जाएगा। हालांकि पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन बाजार जाने वाले लोग पार्किंग स्थल के अभाव में अपनी गाड़ी कहां खड़ी करे यह चिंता का विषय है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button