ताजा खबर

जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं मास्क ,सेनेटाइजर ,साबुन एवं अन्य बचाव सामग्री का वितरण

आज दिनांक 14/01/2022 को मकर सक्रांति के पावन अवसर पर नमामि गंगे परियोजना एवं नेहरू युवा केंद्र पटना के संयुक्त तत्वाधान में गंगा के विभिन्न घाटों पर प्रशासन के सहयोग से नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता जागरूकता के माध्यम से कोविड-19 बचाव के परिपेक्ष्य में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं मास्क ,सेनेटाइजर ,साबुन एवं अन्य बचाव सामग्री का वितरण भी उपस्थित श्रद्धालुयों व आमजनों के बीच किया गया | साथ ही मकर सक्रांति के पावन अवसर पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में स्पेयर हेड टीम राष्ट्रिय युवा स्वयंसेवक ,गंगा दूत ,युवा मण्डल सदस्य एवं आमजनों की सहभागिता के साथ सूर्य नमस्कार “जीवन शक्ति का आधार” थीम आधारित सूर्य नमस्कार एवं योगा कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न गंगा ग्रामों के गंगातटों पर एवं जिले के अन्य सभी प्रखंडों में व्यापक जन भागीदारी के साथ एवं कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुये वृहद स्तर पर किया गया |उक्त गंगा स्वच्छता एवं कोविड-19 जन जागरूकता, सूर्य नमस्कार(योगाभ्यास),गंगा स्वच्छता शपथ नुक्कड़ नाटक इत्यादि सभी कार्यक्रम गायघाट पटना , वैकटपुर घाट खुसरुपूर ,कुरजीघाट पटना ,तपस्वी घाट मोकामा ,महादेव स्थान घाट ओंटा ,गंगोत्री घाट हथिदह ,मस्ताना एवं त्रिवेणी घाट फतुहा ,सौर्यवन गंगा घाट मोकामा एवं विभिन्न घाटों पर आयोजित किया गया |

Related Articles

Back to top button