Uncategorized

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संबोधित किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संबोधित किया।
आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जिसमें श्री प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र के युवाओं को संबोधित कर स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सिद्धांतों एवं बताए गए मार्ग पर चलने को कहा, और साथ ही आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस उद्बोधन को जिला पटना ही नहीं बल्कि बिहार राज्य के लाखों युवाओं एवं आम जन ने ऑनलाइन, टेलीविजन व रेडियो के माध्यम से श्री प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रत्येक वर्ष युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं राष्ट्रीय युवा सप्ताह प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जाता है। फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की अनुमति से कम से कम व्यक्तियों की संख्या में जगह जगह पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र पटना के कार्यालय में भी राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 का आयोजन कोविड19 अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार श्रीमती हनी सिन्हा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि देश की ज़रूरत है कि देश के युवा स्वामी विवेकानंद को अपनी प्रेरणा का स्रोत समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन के लेखा एवं कार्यक्रम परिवेक्षक पद से सेवानिवृत्त श्री अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे जिनहोने अपने सम्बोधन में स्वामी विवेकनद के द्वारा दिये गए विचारों एवं मूल्यों पर विस्तृत चर्चा करी। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी श्री पामिर सिंह ने किया। कार्यक्रम में निम्न अतिथि- नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार राज्य कार्यालय के लेखा एवं कार्यक्रम परिवेक्षक श्री एस पी कर्ण, श्री शिवजी राम, नमामि गंगे संभाग के जिला परियोजना अधिकारी श्री दीपेन्द्र मणि एवं राज्य परियोजना सहायक श्री पवन कुमार सौरभ भी उपस्थित थे। साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भी उपस्थित थे-उन्होंने मिलकर कार्यक्रम को व्यवस्थित किया। इसके अतिरिक्त जिला पटना के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों में नेहरू युवा केंद्र पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त गैर सरकारी संस्थान, युवा मंडल, महिला मंडल, युवा साथियों एवं गंगा दूतों ने भी प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखने के साथ साथ राष्ट्रीय युवा दिवस को भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए मनाया। इसी क्रम में युवाओं द्वारा ट्विटर पर भी #NYF2022 को ट्रेंड कराया गयाl इसके अतिरिक्त युवाओं द्वारा ट्विटर पर देशभक्ति के फ़िल्मी डायलाग भी पोस्ट किये गएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button