ताजा खबर

मछली कारोबारी को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गोली मारी

मछली कारोबारी को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गोली मारी

  • नील कोठी घाट बरारी के मछली कारोबारी झकसू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को अभय यादव का भाई कुख्यात अपराधी कारु यादव एवम उसका भाई फागू यादव के अलावे दो तीन और लोगों ने मिलकर गोली मारा, अपराधी कारु यादव कई मामलों में जेल जा चुका है, सभी मछ्ली व्यवसाई से आय दिन करू यादव रंगदारी मांगते रहता है, रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। झक्सू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को 15 हज़ार रूपये रंगदारी मंगा गया था जिसे नहीं देने पर झक्सू सिंह के पुत्र राजेश को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कहा कि हर डेंगी पर 15 हज़ार रूपये का डिमांड करता है कारु यादव एवं फागू यादव। राजेश को तीन गोलियां दागी गई जिससे वो घायल हो जमीन पर गिर गया।

घायल राजेश कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है, मीडिया से बात करते हुए घायल युवक के भाई और पिता ने बताया कि,कारु यादव , फागू यादव और उनके तीन चार सहयोगी नीलकोठी घाट बरारी में मछली कारोबार करने वालों को परेशान करते रहते हैं और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगते रहता हैं, रंगदारी नहीं देने पर उसे गोली से मार देने की धमकी देता हैं उसी बाबत उसके बेटे को भी गोली मारकर घायल कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button