किशनगंज : पोठिया प्रखंड के 309 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे है वोटिंग, 39 संवेदनशील मतदान केंद्र का जिला नियंत्रण कक्ष से राखी जा रही है नजर।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 9वें चरण पोठिया प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन हेतु सभी छः पदो पर मतदान प्रातः 07 बजे से शांतिपूर्ण, स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ। पोठिया प्रखंड के अति संवेदनशील 39 मतदान केंद्र का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी रखी जा रही है। सभी 309 बूथ पर मतदाताओं का बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा सत्यापन करने की व्यवस्था किया गया है।
मतदाताओं में काफी उत्साह है और सुबह से ही लोग घर से निकलकर अपने मतदान केंद्र पर मतदान हेतु पंक्तिबद्ध है। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात है। आपको बताते चलें कि 174 पीसीसीपी, 44 सेक्टर पदाधिकारी, 23 जोनल, 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए है।
सभी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल टैग्ड है। स्वयं DM, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा सुबह से जिला नियंत्रण केंद्र से मतदान का फीडबैक लिया गया। समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना/जानकारी के आलोक में निर्बाध मतदान हेतु संबंधित के साथ समन्वय कराया जा रहा है। अब तक शांतिपूर्ण, पारदर्शी मतदान जारी है।
वरीय पदाधिकारियों, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रातः 6 बजे से अपने जोन में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। DM ने पोठिया प्रखंड की आम जनता से अपील किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपने मनपसंद पंचायत की सरकार चुनने हेतु मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
11 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत निम्न प्रकार है-
- पुरुष 31.13%
महिला 32.84%
कुल 31.98% प्रतिशत (अनंतिम) है।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के 9वें चरण पोठिया प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र 309 पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम इसके पूर्व मॉक पोल करके दिखाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा प्रातः 05 बजे से दूरभाष पर जानकारी लिया जा रहा है।