ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 12 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से दी जायेगी कानून की जानकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ने जिले के तमाम लोगो से उक्त कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का किया अपील।

13 नवम्बर को वृहत विधिक जागरूकता शिविर का भी किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सौजन्य सेव्यवहार न्यायालय किशनगंज परिसर में दिनांक-12.11.2021 को 10:30 बजे दिन से विधिक सेवा कि जानकारी एवं उस सन्दर्भ में विधिक जागरूकता हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में न्याय के उदेश्य कि प्राप्ति हेतु विधि की जानकारी भी दी जाएगी। यह प्रदर्शनी निःशुल्क एवं आमजनों के लिए है। दिनांक-13.11.2021 को 10:30 बजे दिन में वृहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया है। यह भी आमजनों के लिए है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में जो कार्यक्रम 02.10.2021 से प्रारंभ किया गया था उसका समापन समारोह व्यवहार न्यायालय किशनगंज परिसर में दिनांक-14.11.2021 को 3 बजे अपराह्न में आयोजित है। आमजनों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। रजनीश रंजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज ने जिले के तमाम लोगो से उक्त कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अपील किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!