ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नालसा योजना के तहत बच्चो से मित्रतापूर्वक विधिक सेवा सुरक्षा एवं अधिकार से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार विशेष अभियान भारत का अमृत महोत्सव’ एवं ‘विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के नेतृत्व में विधिक जागरूकता अभियान किया जा रहा है, जिसके आलोक में दिनांक- 31/10/2021 को पैनल अधिवक्ता एवम पीएलवी के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर में भाग लिया , जिसमे बच्चो के अधिकार एवम सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई। बच्चो को निः शुल्क विधिक सहायता दी जाती है। निःशुल्क शिक्षा भी बच्चो का अधिकार है एवं विधिक सहायता हेतु डोर टू डोर अभियान चलाया गया, जिसमें पटना सदर एवं न्याय मंडल के बाढ़ / मसौढ़ी / दानापुर / पटनासिटी एवं पालीगंज में चलाया गया तथा जो पारा विधिक स्वयं सेवकों के सहयोग चलाया जा रहा है। यह अभियान घर घर चलाया जा रहा है। अभियान 14 नवंबर तक चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!