ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नामांकन के तीसरे दिन चरपोखरी पुलिस ने ड्राप गेट पर संभाला कमान तो नहीं हुई ज्यादा भीड़

गुड्डू कुमार सिंह :-गड़हनी।प्रखंड क्षेत्र में 29 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर 23 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाख़िल का कार्य किया जा रहा है।मंगलवार को प्रखंड परिसर में नामांकन कार्य शांति ढंग से सम्पन्न हुआ।सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य एवम पंच के काउंटर पर देखा गया।में आई हेल्प यू काउंटर पर प्रतिनियुक्त कर्मी अभ्यर्थियों के आवेदन को सही कराने में मदत करते नजर आए।सुचारू रूप से नामांकन कार्य संचालित करने को ले प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार समय समय पर सभी काउंटरों एवम प्रखंड कैम्पस का निरीक्षण करते देखे गए।मिली जनाकारी के अनुसार मंगलवार को मुखिया पद के लिए 20,सरपंच पद के लिए 17,पंचायत समिति सदस्य के लिए 20,पंच सदस्य के लिए 61 एवम सबसे ज्यादा वार्ड सदस्य के लिए 169 अभ्यर्थियों सहित 287 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।वहीं वार्ड सदस्य के लिए नामांकन करने आये अभ्यर्थियों एवम प्रस्तावकों ने कहा कि काउंटर पर जगह की कमी होने के कारण बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा।बहुत कम जगह में महिला एवम पुरुष के लिए दो लाइन लग रहा है,जबकि प्रस्तावक के खड़े होने के लिए जगह का काफी अभाव है।

चरपोखरी पुलिस ने ड्राप गेट पर संभाला कमान तो नहीं हुई ज्यादा भीड़

प्रखंड मुख्यालय में चल रहे नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिला।चरपोखरी थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुमार दल बल के साथ ब्लॉक मोड़ के दूसरे ड्राप गेट पर मुस्तैद दिखें।ड्राप गेट से प्रत्यासी के साथ प्रस्तावक के आलावे किसी अन्य लोगों को नहीं आने दिया गया।जिसकी वजह से ब्लॉक मोड़ में भीड़ भाड़ पहले की अपेक्षा कम दिखी।ब्लॉक गेट पर दंडाधिकारी मो० सलीम ,जेई रितेश और गड़हनी पुलिस द्वारा प्रखंड कार्यालय में सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया गया जो अभ्यर्थी या प्रस्तावक थे।कर्मी और पत्रकार के आलावे अन्य आम नागरिकों को ब्लॉक परिसर में नहीं घुसने दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!