भोजपुर :-पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर वीर गति प्राप्त करने वाले जवानों की दी गई श्रद्धांजलि

गुड्डू कुमार सिंह :-आरा।जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पिछले वर्ष वीर गति प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम का नेतृव पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा किया गया।जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, पिरो एवम जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सहित सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को शोक नमन किया गया।ज्ञात हो कि कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस संस्मरण दिवस आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष भारत में 377 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए वीरगति प्राप्त किए थे। जिसमें बिहार पुलिस के जवान भी शामिल थे। वीरगति प्राप्त करने वाले बिहार पुलिस के जवानों में अश्विनी कुमार, दिनेश राम,प्रवीण कुमार, कांति कुमारी, सोहनलाल मंडल एवं अर्जुन दयाल शामिल है।