ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

9वीं बार रक्त दान कर अविनाश ने दिया मानवता का परिचय

-रक्तवीर अविनाश राव समाज को दिखा रहें हैं सही दिशा

-रक्त दान के लिए लोगों को करते रहते हैं प्रेरित

रक्त दान महादान

गुड्डू कुमार सिंह :-आरा।जहाँ एक तरफ लोग चकाचौंध भरी दुनियां में खुद को स्थापित करने के लिए एक दूसरे का पैर खिंचने से बाज नहीं आते वहीं समाज मे कुछ लोग वैसे भी हैं जिनके कार्यों से इंसानियत का सर ऊँचा उठा जाता है।जिले के गड़हनी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत गड़हनी के श्रीमती मणि देवी व राव बिरेन्द्र कुमार सिंह के बड़े पुत्र अविनाश कुमार राव कुछ वर्षों से ऐसा काम कर रहे हैं जिसकी जितनी बड़ाई की जाए कम है।अविनाश समय समय पर रक्त दान कर मानवता का फर्ज अदा करते हैं।सोमवार को आरा के एक निजी अस्पताल में एक प्रसुति महिला को ए पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी।इसकी सूचना जैसे ही अविनाश को लगी उन्होंने रक्त डोनेट करने की हामी भरी।अस्पताल पहुँचकर अपने जीवन का 9 वा रक्त दान किया।अविनाश न सिर्फ खुद रक्त दान करते हैं बल्कि लोगों को भी रक्त दान करने के लिए प्रेरित करते हैं।अविनाश राव ने बताया कि हम सभी अपने लिए जीवन जी रहे हैं। जीवन जीने का महत्व तो तब है, जब हम दूसरों के लिए कुछ करें। इसका सीधा व सरल माध्यम रक्तदान है। उससे हम दूसरे का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान ही महादान है। इससे बढ़कर कोई दान नहीं है।उन्होंने कहा कि यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है जब भी किसी की जरूरत होगी वे रक्त दान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!