अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SDRF की टीम ने किशनगंज व टेढ़ागाछ मे वर्षा जल में फसे लोगो को निकाला बाहर एवं सुरक्षित स्थान पर पहुचाया।

कई प्रखण्ड में वर्षापात से आमजनों को हुए कठिनाई और उन्हें जलमग्न क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने हेतु DM प्रातः से रहे सक्रिय।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत निर्वाचन अंतर्गत किशनगंज प्रखंड में मत की बारिश और घने बादल तथा मूसलाधार बारिश से लोगो को जरूरी सुविधा प्रदान करने में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय रहा। कई प्रखण्ड में वर्षापात से आम जनों को हुए कठिनाई और उन्हें जलमग्न क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने हेतु जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश प्रातः से सक्रिय रहे। पूर्णिया से दो SDRF की टीम और पटना से भी SDRF की एक कंपनी को बुलवाया गया। SDRF की टीम ने टेढ़ागाछ और किशनगंज प्रखंड में जाकर वर्षा जल में फसे लोगो को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। संभावित बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रही है। लोगो को आवश्यक सुविधा मुहैया कराए जाने हेतु संबधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button