ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : नीलकंठ के दर्शन के लिए मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों के भीड़, हजारों भक्तों ने किया नीलकंठ का दर्शन।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाने से भक्तों का हमेशा शुभ कार्य बनते रहता है। दशहरा के नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है-बाबा नानू

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में नीलकंठ का दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी। इस दौरान हजारों भक्तों ने नीलकंठ का दर्शन किये। जिसके बाद मां खड्गेश्वरी के साधक बाबा नानू ने नीलकंठ को उरा दिये। मां खड्गेश्वरी साधक बाबा नानू ने बताया कि दशहरा के नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरा पर्व पर इस पक्षी के दर्शन को शुभ व भाग्य को जगाने वाला माना जाता है। जिसे दशहरे के दिन हर व्यक्ति नीलकंठ का दर्शन करना चाहते है। नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाने से भक्तों का दिन हमेशा शुभ कार्य बनता रहता है। इस दिन नीलकंठ के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है। फलदायी व शुभ कार्य घर में अनवरत्‌ होते रहते हैं। बाबा बताते है कि निलकंठ के दर्शन की परंपरा बरसों से जुड़ी है। लंका जीत के बाद जब भगवान श्री राम को ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की व ब्राह्मण हत्या के पाप से खूद को मुक्त कराया। तब भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रुप में धरती पर पधारे थे। इस दौरान शशिकांत दुबे, राजिनिश पासवान, किमी आनंद उर्फ भैरव पांडे, शंकर माली, नंदकिशोर झा, उपेंद्र झा, दीपक वर्मा, गुड्डू सिंह, विकास सिंह, अरुण मिश्रा किशन भगत आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button