ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को डीएम किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने दी शुभकामनाएं।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली के द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा 2020 में प्रथम स्थान पाने वाले श्री शुभम कुमार को जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी। यूपीएससी परीक्षा 2020 के टॉपर जो कटिहार के रहने वाले है, शुभम कुमार अपने निजी कार्यों से बागडोगरा से कटिहार लौटने के क्रम में किशनगंज आए हुए थे।डीएम आवास पर पहुंचने पर डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा यूपीएससी में प्रथम रैंक के साथ चयन होने पर बधाई दी। श्री शुभम डीएम से मिलने के पश्चात कटिहार के लिए रवाना हुए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button