अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बंगाल : नेपाल से अवैध रूप से आये चार विदेशी नागरिक को एसएसबी की 41वीं वाहिनी के पानीटंकी व रामधनजोत बीओपी के जवानों ने की ने किया गिरफ्तार

जर्डेल सेदार अबंदा अंजुआप (23), बेयेग बेलेमे (22), एलेक्सिस इस्माइल एफा (20) और जिंगु मौहमदौ मोसी (19) शामिल है।

बंगाल-खोरोबाड़ी-नक्सलबाड़ी भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के पानीटंकी व रामधनजोत बीओपी के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से अवैध रूप से आये चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी की 41वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार पानीटंकी व रामधनजोत बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलबाड़ी बस स्टैंड से नेपाल से अवैध रूप से आये चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चारों विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर सिलीगुड़ी जाने के फिराक में थे, लेकिन सीमा पर तैनात 41वाहिनी के जवानों ने नक्सलबाड़ी बस स्टैंड के पास संयुक्त अभियान चलाया और उन सबकों दबोच लिया। एसएसबी के पूछताछ के क्रम में पता चला वे लोग विदेशी हैं। लेकिन उक्त विदेशियों ने एसएसबी जवानों को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाये। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने चारों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में जर्डेल सेदार अबंदा अंजुआप (23), बेयेग बेलेमे (22), एलेक्सिस इस्माइल एफा (20) और जिंगु मौहमदौ मोसी (19) शामिल है। एसएसबी अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद चारों विदेशी नागरिकों को नक्सलबाड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया है। इधर नक्सलबाड़ी थाना के प्रभारी इफ्तेकार उल हसन ने बताया कि उक्त चारों विदेशी नागरिकों को पुलिस द्वारा अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद सिलीगुड़ी न्यायालय भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button