ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एम्बुलेंस सेवा के लिए पूर्व विधायक ने किया नंबर जारी, लोगों ने पूर्व विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए दिया बधाई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व जदयू विधायक सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने अपने लाइन मस्जिद स्तिथ आवास पर 3 जुलाई को बताया कि अपने निजी स्तर से एक एम्बुलेंस क्षेत्र के लोगों के लिए कोचाधामन के जमिलूरहमान महबूबा खातून मेमोरियल ट्रस्ट कैरीबीरपुर को यह एम्बुलेंस दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए एम्बुलेंस सेवा एक तरह से मुफ्त है सिर्फ तेल देना है और जिनके पास तेल देना संभव नही है उनके लिए नि:शुल्क होगी, इस एम्बुलेंस से लोगों को काफ़ी लाभ होगा। जरूरत पड़ने पर और भी एम्बुलेंस भविष्य में क्षेत्र के लोगों के लिए दिया जाएगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए बधाई दिया। गौरतलब है कि कोरोना काल मे भी पूर्व विधायक के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कई अन्य सामानों के द्वारा कोरोना संक्रमित लोगो की काफी मदद की गई थी। मौके पर मुफ़्ती जावेद इकबाल, मौलाना खालिद अनवर, मौलाना मुफ़्ती जसीम, मौलाना नफीस, मौलाना सद्दाम, मौलाना फैजुररहमान, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। वही श्री आलम ने एम्बुलेंस सेवा के लिए एक नंबर भी जारी किया है। जिनको जरूरत है वो 9939534088 पर संपर्क कर जमीलुर रहमान महबूबा खातून मेमोरियल लायब्रेरी ट्रस्ट कैरी बीरपुर के लायब्रेरियन राजदां हसन से एम्बुलेंस ले सकते है। 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button