ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*मिजोरम के मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि के उद्देश्य से सर्वाधिक संतान वाले माता- पिता को देंगे 1 लाख रुपये*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संतान वाले पुरूष या महिला को प्रोत्साहन राशि एक लाख रुपये नकद देने की घोषणा की है।

सूत्रों ने बताया कि इस घोषणा का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना है। खेल मंत्री ने अपनी इस घोषणा में बच्चों की न्यूनतम संख्या का उल्लेख नहीं किया। यह घोषणा 20 जून (रविवार) को फादर्स डे के अवसर पर
किया गया है।

यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार एक बयान में 21 जून (सोमवार) को यह कहा गया है कि चयनित व्यक्ति को प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी भी दी जाएगी। यह भी जानकारी मिली है कि संभवत: प्रोत्साहन राशि का भार का दायित्व मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी।

अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व के हिसाब से सबसे कम है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। इस समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषणा किया था कि उनकी सरकार क्रमिक रूप से दो बच्चों की नीति लागू करेगी।
——–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!