ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार सरकार कोविड से हुए अनाथ बच्‍चों को देगी 1500 रुपये प्रति माह

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों को प्रत्येक माह 1500 रुपये देने का एलान किया है।

कोविड के कारण अनाथ हुए बच्‍चों के लिए ‘बाल सहायता योजना’ की घोषणा की गयी है। इस योजना के तहत कोविड से जिन बच्‍चों के माता-पिता की या दोनों में से किसी एक कोरोना वायरस संक्रमण के काण मृत्‍यु हो गई हो गई हो, उनको सरकार द्वारा 18 वर्ष की उम्र तक 1500 रुपये प्रति माह दी जायेगी।

अनाथ बच्‍चे-बच्चियों जिनके अभिभावक नहीं रहेंगे उनकी देखरेख बाल गृह में की जाएगी और अनाथ बच्चियों का कस्‍तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।

समाज कल्‍याण विभाग के अंतर्गत पूर्व से परवरिश योजना चल रही है, जिसमें गरीब, वंचित वर्ग, असाध्‍य रोग जैसे एचआइवी पॉजिटिव या कुष्‍ठ रोग से पीडि़त बच्‍चों या एड्स या कुष्‍ठ रोग से 40 प्रतिशत दिव्‍यांग माता-पिता के बच्‍चों को 900 से एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

———

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!