ताजा खबर

जघन्य अपराधियों या उनके परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने पर तो प्रतिबंध लगे!।…….

रंजीत कुमार सिन्हा :- बिहार विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा लगभग सभी राजनीतिक दलों ने कर दी है। एक गंभीर चिंता का विषय यह है कि कई राजनीतिक दलों ने, विशेष कर के राष्ट्रीय जनता दल ने कुछ

https://youtu.be/1MH2t2AbaUs

कुख्यात अपराधियों और दबंगों को या उनकी पत्नियों को टिकट देने में कोई कोताई नहीं की है। एक नेता जिनके ऊपर एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं, जो जेल में बंद हैं, उनकी पत्नी को टिकट दे दिया गया है। दूसरे नेता जिन पर भी एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप है, और भागे चल रहे हैं I कुर्की जब्ती भी हो गयी है, उनकी पत्नी को टिकट भी दे दिया गया है। एक हत्यारे की पत्नी और माँ को भी टिकट मिला है I चुनाव आयोग को यह देखना चाहिए कि बलात्कार, हत्या जैसे गंभीर आरोपों से घिरे लोगों को या उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगे I प्रदेश की जागरूक जनता तो इनका हिसाब करेगी ही I आर0 के0 सिन्हा)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!