गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेन दुर्घटना कराने की बड़ी साजिश विफल हो गई।देशद्रोही तत्वों ने बरियारपुर-रतनपुर स्टेशन के बीच अप और डाउन मार्ग पर रेलवे ट्रैक को पटरी से जोड़नेवाले 17 पैडल क्लिप खोल दिए थे।पटरी निरीक्षण के दौरान ट्रैकमैन और पीडब्ल्यूआइ की नजर इस ओर गई।उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी।इसके बाद अप मार्ग से आ रही ब्रहमपुत्र मेल सहित डाउन मार्ग की अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया।इस संबंध में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।रेलवे को शक है कि घटना के पीछे नक्सलियों या आतंकियों का हाथ हो सकता है।गुरुवार सुबह लगभग सवा आठ बजे रेल पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन चंद्रशेखर राम व पीडब्ल्यूआइ शिशिर कुमार अप मार्ग पर किमी संख्या 350/8-9 के समीप 10 पैडल व डाउन पटरी की पाया संख्या 350/7-8 के समीप सात पैडल को खुला पाया।इसके बाद साढ़े आठ बजे से अप व डाउन पटरी पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।एक घंटे बाद खुले पैडल को लगाया गया और 30 की स्पीड से ट्रेनों को चलाया गया।पैडल खुलने की सूचना मिलने पर कारखाना सुरक्षा आयुक्त वीसीबी राजू, आरपीएफ इंस्पेक्टर मु.परवेज खान,एसआइडी इंस्पेक्टर व बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे मौके पर पहुंचे।स्थानीय ग्रामीणों से पैडल खुलने को लेकर पूछताछ की जा रही है।इस क्रम में एक महिला ने बताया कि सुबह लगभग 50 लोगों को पटरी के समीप देखा गया था।पैडल क्लिप खुलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मालुम हो की हावड़ा-गया,सुपर व डाउन वर्धमान पैसेंजर ट्रेन उसी पटरी से गुजर गई।नक्सली या आतंकियों पर रेलवे को शक,गौर करे आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी मामले की जांच की जा रही है।घटना के पीछे किसका हाथ है पता किया जा रहा है।पीडब्ल्यूआइ को ट्रैक पेट्रोलिंग के लिए अलर्ट किया गया है।
रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर
Post Views: 188
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!