ताजा खबर

नमो फाउंडेशन भोजपुर द्वारा किया गया प्रखण्ड स्तरीय टीम का गठन

गुड्डू कुमार सिंह आरा (भोजपुर)। भोजपुर जिले में नमो फाउंडेशन जिला कमिटी आरा द्वारा संगठन के विस्तार करते हुए प्रखण्ड स्तरीय टीम का गठन करना आरम्भ कर दिया है।इसकी सूचना देते हुए संगठन के जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि जिला महासचिव के पद पर संतोष कुमार सिंह के साथ साथ बडहरा प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय सचिव आदित्य कुमार सिंह उपाध्यक्ष रवीश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष लव कुश सिंह बिहिंया प्रखण्ड अध्यक्ष कौशल कुमार मिश्र कोईलवर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष आलोक कुमार भारती उदवन्तनगर प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार ओझा गडहनी प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार ओझा सचिव भगवान प्रसाद उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार केशरी को पदासीन किया गया है।संगठन उपरोक्त पदाधिकारी से आशा रखती है कि संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बाखुबी निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती और लक्ष्यों तक ले जाने मे अपनी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।उपरोक्त सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके विमल जी एवं संगठन की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनायें दी गई।जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी समाज के लिये तन मन धन से समर्पित हैं।संगठन के उद्देश्यों को समाज तक पहुँचाने का एक प्रयास जनहित मे सराहनीय कदम होगा।इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा बड़हरा अध्यक्ष संतोष सिंह संटु, मुरलीधर सिंह, देवानन्द उपाध्याय, वरुण सिंह, जीत प्रकाश, मनोज सिंह, आनंद गोपाल पंडित, रंजित सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button