ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

रतनाढ गोली काण्ड के आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल।।……

गडहनी गुड्डू कुमार सिंह:- स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद मे एक युवक को गोली मार दी गई थी।गोली उसके सीने में दाहिने साइड लगी हुई है। जख्मी का इलाज आरा के प्राइवेट अस्पताल डाॅक्टर विकास कुमार के क्लिनिक मे किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार घायल रत्नाढ़ गांव निवासी दयानंद सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक द्वारा बताया गया कि बच्चों के आपस मे उत्पन्न विवाद को लेकर गोली चला दी गई जिससे युवक घायल हो गया।परिजनों द्वारा थाने मे पाँच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमे से दो आरोपी शिवम उर्फ सीएम महतो पिता सुनिल महतो और दूसरा उपेन्द्र साह पिता बन्धु साह रतनाढ निवासी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बाकी तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!