अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : सोन नदी के किनारे एक शव को पुलिस ने किया बरामद..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद, नारारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के शोभेखाप गांव के सामने सोन नदी के किनारे बालू लदे अज्ञात वाहन के धक्के से शेखपुरा गांव निवासी मिथुन राम (32 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना सोमवार की रात्रि की है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सोन नदी में बालू लादने का काम करता था।मृतक रात को जब घर नही लौटा तो मृतक के स्वजनों ने खोज बीन शुरू कर दिया।रात भर खोज-बीन के बाद सुबह शव सोन नदी के किनारे मिला।मृतक शेखपुरा गांव के वार्ड सदस्य के पति है।नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि कि अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हुई है।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है और घटना को लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!