अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमुई : वज्रपात से मां बेटे की मौत..

जमुई/डाॅ कुंज बिहारी, जमुई-खैरा प्रंखड के रायपुरा पंचायत के जलजोगा गांव में अपना ही खेत में मुंग तोड़ने गई महेंद्र यादव की पत्नी अझोलवा देवी उम्र 50 वर्ष और बेटे मंटू कुमार यादव उम्र 28 वर्ष दोनों की मौत वज्रपात से हो गई।खेत में मुंग तोड़ने के दौरान वर्षा शुरू होते ही आकाशीय बिजली खेत में मुंग तोड़ने के दौरान इन दोनों पर गिर गई जिससे महेन्द्र यादव की पत्नी के चेहरे व शरीर पर और पुत्र के शरीर पर छिटा पङने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मौत का समाचार मिलते ही मृतक के परिजनों में क्रंदन और माहौल गमगीन हो गया।मंटू यादव की पत्नी मनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और भरा पूरा परिवार के साथ एक दूधमुंहे बच्चे और दो छोटी बच्ची का साथ छोड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना के एसआई राजेश पासवान दल बल के साथ पहुंचे। पंचायत के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि के अंतर्गत तीन-तीन हजार दिया गया, साथ ही घटना स्थल पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड अंचलाधिकारी ने आपदा कोष मिलने वाले चार-चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!