ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : बिहार प्रदेश जदयू बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मोo वसीम कमाली..

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार प्रदेश जदयू बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मोo वसीम कमाली के दुबारा मनोयन पर पूर्णिया जिला समेत सीमानचल के अवाम मे काफी खुशी देखी जा रही है।मो० वसीम कमाली सन् 1994 ई० से यानी जनता दल (जॉर्ज) समता पार्टी और अब जनता दल यूनाईटेड के मजबूत सिपाही में से एक रहे हैं, 1994 में पूर्णिया से अल्पसंख्यक समुदाय से वसीम कमाली नीतीश कुमार के विश्वसनीय सिपाही रहे हैं, आज भी निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, वसीम कमाली जनता दल जॉर्ज से लेकर जनता दल यूनाईटेड तक पार्टी के विभिन्न पद पर रहे।मो० वसीम कमाली ने कहा कि मुझे जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाएंगे, समस्त बिहार में घूमकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करुँगा और बुनकर समाज की अवाज को सरकार तक पहुँचाऊगा एवं बुनकर समाज की हक की लड़ाई जिला से लेकर समस्त बिहार तक लड़ते रहेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता के०सी० त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ राजेश पाल, वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव, नरेंद्र नारायण यादव, मंत्री बीमा भारती, सासंद संतोष कुशवाहा, विधायक लेशी सिंह का शुक्रिया अदा किया।वसीम कमाली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुबारकबाद देने वालों में वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव परमानन्द सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, अविनाश सिंह, सुशील कुमार सिंह, गोपाल ठाकुर, संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल, महानगर अध्यक्ष श्री प्रसाद, मनोज मंडल, मनोज पासवान, राकेश कुमार, वरिष्ठ नेता हरि मंडल, मो यूनूस उर्फ पूनम, पंकज कुमार, वरिष्ठ नेता मो० आजम रब्बानी सहित सैकड़ों साथी ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!