अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आईसीडीएस डीपीओ ने कुर्साकांटा के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण..

संक्रमण को लेकर सजग रहने की अपील की, डीपीओ ने टीएचआर, गृह भ्रमण, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की ली जानकारी।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया आईसीडीएस डीपीओ सिमा रहमान व डीपीसी सोएब रूमी ने सोमवार को कुर्साकांटा प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर पंचायत के महेशखूंट जागीर गाव के आंगनबाड़ी केंद्र सांख्य 99 पर पहुच द्वारा गृह भ्रमण कर करीब एक दर्जन से अधिक परिवारों से रूबरू हुए।इस क्रम में उन्होंने लाभुको से सेविका द्वारा किये जा रहे टीएचआर, गृह भ्रमण, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, कन्या उत्थान योजना आदि की जानकारी ली।इस दौरान गर्भवती महिला, धात्री महिला व स्कूल पूर्व बच्चों का वजन भी लिया गया।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का भी फर्म भराया गया।केस मोबाइल चेक किया गया।इस क्रम में डीपीओ द्वारा मास्क का वितरण किया गया।इस क्रम में डीपीओ सीमा रहमान ने महिलाओ व अन्य लोगो से सोशल डिस्टेंस बनाय रखने, मास्क लगाकर घर से निकलने, बाहर से आने पर तुरंत हाथ धोने की जानकारी दी।इस अवसर पर डीपीसी शोएब रूमी, पिरामल के बिटीओ गौतम झा, सेविका आदि मौजूद थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button