अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद बीती रात बुधवार को एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बारूण पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर शव को पोस्मार्टम कराया व शव परिजनों को सौप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बारूण बाजार के निवासी अनिल कुमार उर्फ डब्लू (28 वर्ष) ने पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर गले मे लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के दो बच्चे थे।इधर उनकी पत्नी ने बताया कि काफी दिनों से पैसो को लेकर तनाव में थे।बुधवार की शाम वे छत पर टहल रही थी, जब नीचे अपने कमरे में आयी तो दरवाजा बंद था।जब काफी समय हो गया तो अपने घरवालों को बताया।दरवाजा तोड़ जब अंदर गयी तो फंदे पे लटके हुए देखा।इधर मृतक के बड़े भाई बब्लू गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से पैसो को लेकर चिंतित रहता था।कई लोगो को पैसे उसने दे रखे थे व इसी पैसो को लेन देन को लेकर तनाव में रहता था।पैसो न मिलने के कारण एक महीने पूर्व इसकी तबियत भी खराब हो गयी थी।जिसका इलाज कराया गया था।तब से ठीक हो गया था।लेकिन पुनः बुधवार को ऐसा कदम उठा लिया।इधर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्मार्टम कराया गया है, देखने से प्रतीत आत्महत्या होता है।शव को परिजनों को सौप दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button