अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बिहार सरकार सभी गरीबों का करें भोजन का प्रबंध:-डॉ सुरेश पासवान

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह किया है कि विश्व व्यापी करोना महामारी को देखते हुए बिहार के सभी गरीबों एवं लाचार लोगों को भी तीन महीने तक मुफ्त राशन मुहैया कराना चाहिए। जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें तो राशन मुहैया कराने हेतु प्रावधान किया गया है, लेकिन प्रत्येक जिला में लाखों ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और न ही उनके पास जिने का कोई अन्य साधन है ,ऐसे स्थिति में यदि सरकारी सहुलियते ऐसे लोगों को नहीं मिला तो इनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। इसलिए जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और वे निश्चित रूप से लाचार है तो सरकार को हरेक पंचायत में ऐसे लोगों को पहचान कराकर सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।डॉ पासवान ने कहा है कि चूंकि लौक डाउन के चलते रोज कमाने खाने वाला परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं ऐसे परिवारों के सामने खाना पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, संभावना है कि करोना महामारी से बचाव हेतू अभी लंबे समय तक लौक डाउन किया जा सकता है इसलिए बिहार सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी हर हालत में मुफ्त राशन मुहैया कराना चाहिए ताकि कोई भी गरीब, मजदूर बिहार में भुखमरी का शिकार नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!