ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केवल सच दिल्ली में मनाएगा सरदार पटेल की पुण्यतिथि का आयोजन

पटना बिहार से प्रकाशित होकर विभिन्न राज्यो में अपनी खबर के दम पर विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली भारत की लोकप्रिय राष्ट्रीय मासिक पत्रिका केवल सच अपनी शुरुआत के समय से ही देश के महापुरुषों की सन्देश एवं जीवनशैली को जन जन तक सन्देश भेजने के लिए हमेशा से अग्रसर रही हैं।बिहार ही नहीं बल्कि एक साथ कई राज्य जैसे झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं देश की राजधानी नई दिल्ली में भी महापुरुषों पर कार्यक्रम कर समाज मे उनके उल्लेखनीय योगदान को जन जन तक पहुंचाने का जो बीड़ा उठाया हैं, वह सराहनीय रहा हैं।श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होने वाली केवल सच पत्रिका के संपादक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि हमलोग हर साल यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं और अपने समाज मे उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 कर्मयोगियों को केवल सच सम्मान से सम्मानित भी किया जाता रहा हैं।उन्होंने बताया कि आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य के बाद अखण्ड भारत की कल्पना को सच मे सिद्ध करने वाले आयरन मैन के नाम से प्रसिद्ध सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर केवल सच पत्रिका द्वारा सरदार पटेल विशेषांक प्रकाशित करने का बीड़ा उठाया हैं।राजधानी नई दिल्ली के सीसीआई के मावलंकर सभागार में 15 दिसम्बर 2019 को केवल सच पत्रिका द्वारा सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाने का कार्यक्रम रखा गया हैं जिनमे विभिन्न राज्यों से पत्रकार, कलाकर, सम्मानित राजनेता एवं प्रशासन शामिल होंगे एवं उनके उपस्थिति में ही 30 कर्मयोगियों को केवल सच सरदार पटेल सम्मान 2019 से सम्मानित किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button