ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नेशनल स्कूल चेस हेतु टीम महाराष्ट्र रवाना..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के डिविजनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स में नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप 2019 प्रारंभ है जो 1 दिसंबर को समाप्त होगी।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपने जिले के एरिना पब्लिक स्कूल की वर्ग एलकेजी की 5 वर्षीय छात्रा धान्वी कर्मकार एवं स्पीड किड्स के 6 वर्षीय छात्र सूरोनय दास यथा समय अपने अभिभावकों के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुए।अपने जिले के इस नन्ही अचंभित करने वाली टीम को डीडीसी यशपाल मीणा, धान्वी की दादी श्रीमती दीपाली कर्मकार, संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव तथा धान्वी के पिता कमल कर्मकार एवं सूरोनोय के माता श्रीमती सुनीता दत्ता ने रवाना किया।धान्वी के माता श्रीमती दिव्या कर्मकार एवं सूरोनय के पिता तथा संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास अपने बच्चों को संरक्षण देने हेतु इस टीम में शामिल हुए।उपरोक्त तथ्य की जानकारी देते हुए महासचिव श्री दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव श्री कर्मकार ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ीगन विगत 8 नवंबर को राजधानी पटना में आयोजित की गई राज्य स्तरीय अंडर 7 आयु वर्ग की विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के बालक व बालिका विभागों में प्रदेश चैंपियन बनकर अपने विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया था तथा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव अर्जित किया था।डीडीसी यशपाल मीणा सहित जिला शतरंज संघ परिवार के डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल, त्रिलोक चंद्र जैन, आर्ची देवी जैन, जुगल किशोर तोषनीवाल, राजकरण दफ्तरी, डॉक्टर सचिन प्रसाद, डॉक्टर इच्छित भारत, ए कविता जुलियाना, इंजीनियर उदय शंकर चौधरी, कमल मित्तल, मनीष जालान, डॉक्टर एम आलम, विमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मनोज गट्टानी, शिफा सैयद हाफिज, दीप कुमार, डॉ शेखर जालान, मंजू देवी दुग्गर, अविनाश अग्रवाल, आलोक कुमार, मनीष कासलीवाल एवं अन्य ने प्रतियोगिता में अपने खिलाड़ियों के उत्तम प्रदर्शन हेतु उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button