ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : रानी लक्ष्मीबाई जयंती को लेकर में अभाविप के द्वारा महिला शसक्तीकरण हुआ प्रदर्शन..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में औरंगाबाद में महिला शसक्तीकरण को प्रदर्शित करने हेतु छात्राओं द्वारा विशाल शौर्य यात्रा आयोजित किया गया। इस यात्रा में शहर की हजारों महिलाए, छात्राए-बहने यात्रा में सम्मिलित हुई।यह शौर्य यात्रा धर्मशाला, रमेश चौक होते हुए अनुग्रह मध्य विद्यालय में मिशन साहसी कार्यक्रम का स्वरूप में परिवर्तित हो गया।एकत्रीकरण स्थान-गांधी मैदान से चलकर शहर का भृमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक चला।कार्यक्रम स्थल पर सुरभि व मृत्युंजय के द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं को कराटे का प्रदर्शन कराया गया एवं सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।हजारों की संख्या में सम्मिलत छात्राओ ने रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे, फूल नही चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं जैसे नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश चतुर्वेदी, अभाविप के संगठन मंत्री गौरव प्रकाश, महिला थानाध्यक्ष उपासना कुमारी, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता उज्ज्वल कुमार, रेडक्रोस अध्यक्ष सतीश सिंह आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अभाविप की प्रान्त सहमंत्री आशिका कुमारी ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य ने कहा कि अभाविप के द्वारा किये जा रहे इस कार्यक्रम से आज की छात्राओ में आत्मनिर्भरता आएगी छात्राएं आत्मसुरक्षा, आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो निडर बनेंगी।प्राचार्य ने छात्राओं को शसक्त बनाने को लेकर नारे भी दिए और सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ दिए।संगठन मंत्री गौरव प्रकाश ने कहा कि अभाविप राष्ट्रीय स्तर पर महिला एव छात्रा सुरक्षा को लेकर यह मिशन साहसी कार्यक्रम पूरे देश मे किया जा रहा है।आज औरंगाबाद में यह छात्राओं के द्वारा यह कार्यक्रम भव्य रूप से कर रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप को प्रदर्शित किया है।सतीश कुमार ने बताया कि अभाविप हमेशा से समाज मे हर प्रकार के कार्यक्रम करता रहा है आज महिला सशक्तिकरण को लेकर अभाविप की छात्राओं ने स्कूल, कॉलेज एव शिक्षण संस्थान में जाकर छात्राओं को जागरूक किया इसके लिए सहृदय अभाविप की छात्राओं का अभिवादन है।इस अवसर पर विद्यालय होली क्रोस अकादमी, विवेकानन्द वीआईपी, राघव नारायण विद्या मंदिर व शिशु मंदिर, अनुग्रह बालिका इंटर स्कूल, विवेकानन्द रेसिडेंशल, किशोरी सिन्हा उच्च विद्यालय, हाई स्कूल सिरिस की छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम के व्यवस्था में सुप्रिया, सलोनी, निशा, अयसा, अनुजा भारती, निभा, हनी, ईशा, निशा, शिबू, अंकित, कुमार दीपेंद्र, संजीव कुमार, शुभम, समीर, मुकुल, विश्वविजय, अभिषेक गुंजन, नीरज आदि उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button