अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सोन नदी में जा गिरी बालू लदी हुई ट्रेलर, चालक खलासी की हुई घटनास्थल पर मौत..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद सोन नदी पुल पर शुक्रवार के सुबह बालू लदी हुई एक 22 चक्का ट्रेलर पुल से नीचे जा गिरी।नेशनल हाईवे टीम के पवन कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की सुबह की है।बारूण से बालू लेकर डेहरी की तरफ जाने के क्रम में पुल से नीचे अनियंत्रित होकर जा गिरी।जिसमें सवार चालक और उपचालक दोनों उसी में दबा हुए है।काफी मशक्कत करने के बाद भी चालक को नहीं निकाला गया।क्योंकि पुल से नीचे ट्रेलर जहां गिरी थी वहां काफी पानी भी है।नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कर्मी लक्ष्मी तिवारी ने बताया कि लगभग 7 घंटा बाद काफी मशक्कत करने के बाद पोकलेन की सहायता से मृतक चालक एवं उप चालक की शव को निकाला गया।जिसमें चालक की पहचान कैमूर जिला के यादव मोड अवईयां के निवासी 25 वर्षीय मिथिलेश प्रजापति एवं उप चालक कैमूर दुर्गावती के निवासी 22 वर्षीय शशिकांत कुमार के रूप में पहचान किया गया है।नेशनल हाईवे के सोन नदी पर बनी हुई नई पुल और पुरानी पुल के बीच रेलिंग तोड़कर ट्रेलर नीचे जा गिरी।जिससे नेशनल हाईवे भी छतिग्रस्त हो गया है।घटना होने से यातायात काफी बाधित रहा और घंटो जाम लगी रही।पुलिस प्रशासन जाम छुड़ाने मे जुटे रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button