अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : ब्रजेश मिश्र को मिली जान से मारने की धमकी..

पटना/श्रीधर पांडे, 12 अप्रैल 2020 को आयोजित पटना के गाँधी मैदान में विराट ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुम्भ की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही हैं।पूरे देश एवं बाहर में रह रहे हमारे समाज के बन्धु तक इसकी सूचना सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से तेजी से फैल रही हैं, जिसकी लोकप्रियता की चर्चा अब हर जगह होने लगी हैं।इसी क्रम में चाणक्य विकास मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश मिश्रा के मोबाइल संख्या 9431073769 पर एक अनजान नंबर से 2 नवम्बर की रात को 8 बजकर 41 मिनट पर कॉल आया तथा उसने अपना स्वप्निल नाम बताकर ब्राह्मणों की गाली गलौज करते हुए इन्हें पूरे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस बाबत ब्रजेश मिश्र ने बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय से फोन पर बात कर पूरी घटना की जानकारी एवं ऑडियो सुनाया।ब्रजेश मिश्रा ने उसी वक्त कंकड़बाग थाने को भी सूचना दी एवं 3 तारीख को कंकड़बाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, साथ ही साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, एसएसपी, सदर डीएसपी को भी लिखित सूचना देकर दोषियों पर करवाई की मांग की।इस बात की जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्रीधर पाण्डेय ने दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button