अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

JDU के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई के घर से एके-47 रायफल बरामद…

पटना NIA की टीम ने एक साथ पटना, भोजपुर, आरा, बक्सर और डिहरी में ये छापेमारी की थी।इस दौरान पुलिस के सहयोग से कई घरों की तलाशी ली गई।पटना जेडीयू के पूर्व विधायक और लोजपा नेता सुनील पांडेय के छोटे भाई संतोष पांडेय के पटना स्थित आवास से एके-47 रायफल बरामद हुआ है।गुरुवार को पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई छापेमारी के बाद पटना के पटेल नगर आवास से एनआईए की टीम को ये हथियार मिले हैं।इसकी पुष्टि खुद एनआईए की टीम ने की है।NIA की टीम ने एक साथ पटना, भोजपुर, आरा, बक्सर और डिहरी में ये छापेमारी की थी।इस दौरान पुलिस के सहयोग से सुनील पांडेय, हुलास पांडेय और संतोष पांडेय के करीबी लोगों के घरों की तलाशी ली लेकिन पटना के आवास से ही एनआईए की टीम को ये सफलता मिली।पांडेय बंधु के घर से एनआईए की टीम को एके-47 निकालने में पांच घंटे का वक्त लग गया।दोनों भाई हैं बाहुबली

संतोष पांडेय JDU के पूर्व विधायक और लोजपा नेता सुनील पांडेय के भाई हैं।बिहार में हुलास और सुनील पांडेय की गिनती बाहुबलियों के तौर पर होती है।इस कार्रवाई में बरामद एके-47 को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है।इस दौरान टीम ने कहा कि मामले की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।मालूम हो कि बिहार की राजनीति में सुनील पांडेय चर्चित नाम है।वो और उनके भाई हुलास पांडेय लोजपा से जुड़े हैं और दोनों पहले एमएलए और एमएलसी रह चुके हैं।एके-47 की बरामदगी के बाद इसके तार मुंगेर एके-47 केस से भी जुड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस मामले में अभी तक एनआईए की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं प्राप्त हो सका है।आपको बताते चलें कि बक्सर में एनआईए की टीम जहां चरित्रवन इलाके में आलीशान बंगले में ये कार्रवाई कर रही थी तो वहीं आरा के महाराजा हाता और पीरो में भी सुनील-हुलास के करीबियों के घर छापेमारी चल रही थी।बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक ये कार्रवाई एनआईए की टीम कर रही थी।इस टीम को बक्सर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की टीम भी शामिल है।

इधर, सुनील पांडे ने कहा है कि भाई से मेरा कोई मतलब नहीं है।बालू व्यवसाय में मैं नहीं हूं।वहीं बक्सर में हुलास पांडेय के घर की देखभाल करने वाला लड्डू उपाध्याय के भाई ने कहा कि हम जब भी यहां आते थे तो कुछ नहीं देखते थे।खबर सुनी तो यहां आया हूं।

यहां बता दें कि, जबलपुर सीओडी से निकाले गए लगभग 70-80 एके-47 में अब तक मुंगेर पुलिस ने 22 एके-47 और भारी मात्रा में पार्ट्स और सैकडों की संख्या में कारतूस की बरामदगी की है।मुंगेर पुलिस द्वारा पिछले आठ माह के अंदर एके-47 मामले में जिले के विभिन्न थाना में 8 मामले दर्ज करवा चुकी है।जिसमें एक मामला एनआईए जांच कर रही है।वहीं, इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और दो दर्जन लोग अब भी इस मामले में फरार चल रहे हैं।

मुंगेर पुलिस ने अब तक 7 केसों में से 6 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अंतिम केस पर चार्जशीट करने की तैयारी में जुटी है।वहीं, आधिकारिक तौर पर छापेमारी कर रही टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।बताया जा रहा है कि मुंगेर में एके-47 की बरामदगी मामले के तार जुडने के कारण छापेमारी की गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआइए की टीम ने फर्जी लेन-देन के साथ ही हथियार तस्करी से संबंधित मामलों में छापेमारी की है।

रिपोर्ट-सोनू कुमार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!